Delhi NCR weather updates: मानसून आ चुका है पूरे भारत मे इस समय झमाझम बारिश हो रही है। वही अगर हम बात राजस्थान की करे तो यहाँ इस बार बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं ओर झमाझम बारिश हुई है। वही मौसम विभाग के कई राज्यों में बारिश से सावधान रहने को कहा है। पहाड़ी इलाको में अगले पांच दिनों में भीषण बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में अगले पांच दिन मूसलाधार बारिश हों सकती है। वही अगर हम दिल्ली एनसीआर की बात करे तो आज यानी बुधवार के दिन यहां झमक कर बारिश हो सकती है। आज मौसम करवट बदलने की फिराक में है। यूपी के सभी जिलों में भारी बारिश की सम्भवना है मौसम आज सुहावना रहेगा ओर बादलों के बीच कहीं कहीं सूरज की रोशनी देंखने को मिल सकती है।
बुलेटिन जारी करते हुए IMD ने कहा कि मॉनसून ट्रफ के उत्तर की ओर शिफ्ट होने के कारण 27 जुलाई से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। बताया गया है कि दिल्ली में आज सुबह शाम इंद्र देव झमक कर बरसेंगे। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा उन इलाकों के लिये अलर्ट जारी किया है जो बाढ़ प्रभावित है। मुंबई, गुजरात, असम के लिये आज हाई अलर्ट जारी किया गया है।
