घर में लगा था पैसों का अंबार पर ऐसी स्तिथि में रह रहीं अर्पित मुखर्जी की मां, मीडिया से बात करते छलका दर्द

admin
By admin
3 Min Read

 

 

डेस्क। शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार अर्पिता मुखर्जी की मां ने एक मीडिया संस्थान से विशेष बातचीत की और कुछ ऐसा बोल दिया कि सबके होश उड़ गए।  

सबसे पहले उन्होंने कहा कि अभी चार दिन पहले ही अर्पित मुझसे मिलने आई थी। मैं हैरान हूं कि उसके पास इतना पैसा मिला है इसी के साथ उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया। पहले तो वो बोलीं की उन्हें नहीं पता कि इतना पैसा कहां से आया है? मां ने कहा कि मैं आज भी 50 साल पुराने मकान में रहती हूं और मेरे पास एक बेड तक नहीं है। मैं अर्पित की मां हूं इसलिए वह मिलने तो आती थी, लेकिन पैसे से कोई मदद नहीं करती थी। आगे उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि उसको फंसाया गया है और जांच में सब बात सामने आ जाएगी।

अर्पिता की मां ने ये भी कहा कि उसके पास वकील भी हैं। और वह अपने वकीलों की मदद लेगी पर अगर उसने गलत किया है तो उसे सजा भी मिलेगी। 

पार्थ चटर्जी को लेकर अर्पिता की मां ने कहा कि वह एक बार मेरे घर आए थे और ज्यादा बात नहीं करते थे। अर्पिता ने पड़ोसियों को पार्थ को अपना रिश्तेदार बताया था क्योंकि वह पड़ोसियों से बेहद कम बात करती थी।। अर्पित ज्यादा किसी से मिलती-जुलती नहीं थी।

अर्पिता के बारे में और बताते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले हेरोइन थी कौरवफिर माडलिंग करने लगी। सीरियल सिनेमा में भी उसने काम कर रखा है। अपने बारे में वो कहती हैं कि मैं सेल टैक्स ऑफिसर थी। उसके पिता भी केंद्र सरकार की नौकरी में थे पर अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी नौकरी के दौरान ही उनका निधन हो गया था। अर्पिता को मृतक आश्रित में पिता की जगह नौकरी मिल रही थी, लेकिन उसने नौकरी नहीं की क्योंकि उसे मॉडलिंग करना था। मैंने भी उस पर नौकरी करने का दबाव नहीं बनाया। वो बताती हैं कि मुझे पेंशन मिलती है उसी से गुजारा कर लेती हूं। आपको बता दें कि उनके घर में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं; कूलर, फ्रिज आदि भी नहीं है। उनके पुराने मकान में एक पंखा और एक ट्यूब लाइट लगी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *