चलती डिबेट के दौरान बेहोश हुई एंकर , भागे राजनेता

admin
By admin
3 Min Read

ब्रिटेन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ऋषि सुनक और उनको इस दौड में करारी टक्कर दे रही लिज ट्रस के मध्य एक लाइव ताजा डिबेट चल रही थी। दोनो की डिबेट के बीच प्रजेंटर बेहोश हो गई जिसके बाद डिबेट को स्थगित करना पड़ा। यह डिबेट मंगलवार को हो रही थी जिसे इस घटना के बात तुरंत बंद किया गया।

जानकारी के लिये बता दें यह डिबेट सन और टॉक टीवी की ओर से आयोजित की गई थी। डिबेट को समाचार एंकर केट मैकेन होस्ट कर रही थी। प्रधानमंत्री पद के दोनो दावेदारों के मध्य ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर कर कटौती के मामले के करारी बहस छिड़ी हुई थी। लिज ट्रस पुतिन को लेकर टीवी पर अपना बयान दे रही थी कि अचानक से तेज की आवाज आई। आवाज सुनकर ट्रस चौंक गई उन्होंने अपने दोनो हाँथ मुह पर रख लिये ओर चीख उठी।
घटना के कुछ सेकंड बाद वह शान्त हुई। कैमरा ओन था वह स्कीन पर दिख रही थी वह धीरे धीरे वहां से दूर चली गई। वह उस जगह पर जाकर रुकी जहां इस डिबेट की प्रेजेंटर खड़ी थी ओर बाद में इस डिबेट को स्थगित करना पड़ा। समाचार पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही प्रजेंटर बेहोश हुई स्टूडियो में अफरा तफरी मच गई। लिज ट्रस और सुनक दोनो प्रजेंटर की ओर भागे और नीचे बैठकर उनका हाल जानने लगे। फिर इस डिबेट को स्थगित कर दिया गया और यह डिबेट दोबारा नही शुरू की गई।

 

समाचार चैनल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रजेंटर मैक्केन ऑन एयर राजनीतिक सम्पादक है। वह राजनीतिक खबरों का विश्लेषण कर उन्हें प्रस्तुत करती थी। अभी उनकी हालत स्थिर है लेकिन चिकित्सक की सलाह के मुताबिक डिबेट कार्यक्रम को आगे नही बढाएंगे। चैनल ने अपने दर्शकों व श्रोताओं से माफी भी मांगी है। वही सुनक ने कहा एंकर के ठीक होने की खबर से हमे राहत मिली है हम एक बार पुनः उनके द्वारा होस्ट डिबेट में आना चाहेगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *