सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ भाजपा नेता तो एक्ट्रेस ने कसा शिकंजा

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। मेघालय में सैक्स रैकेट चलाने के आरोपी भाजपा नेता बर्नार्ड एन मारक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किये जाने के बाद कई तरह के सियासी तंज और बयानों ने मीडिया में अपनी जगह बना ली है। 

बता दें कि गैर-जमानती वारंट जारी कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले मारक के मेघालय स्थित फार्म हाउस पर छापेमारी कर 6 बच्चों को उनके चंगुल से बचाया गया था। जिसके बाद से बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मारक फरार चल रहे थे। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर ये खबर साझा करते हुए ‘संस्कारी’ लिखकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

बता दें कि इसपर तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। और कई लोगों ने सवाल किया है कि ये यूपी में क्या कर रहे थे। कई लोग यूपी सरकार को उन्हें पनाह देने की बात भी कह रहें हैं। 

23 जुलाई को मेघालय के तुरा में स्थित मारक के फार्म हाउस में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी। इस दौरान पुलिस को फार्म हाउस से तीन बच्चे भी मिले, जिनका रेस्क्यू करके उन्हें वहां से निकाला गया था। 

पुलिस का यह कहना है कि मारक के फार्महाउस में छापेमारी के दौरान सैकड़ों शराब की बोतलें और कोंडम भी बरामद किए गए थे। मारक के अलावा इस मामले में 73 अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई थी। बता दें कि मारक के खिलाफ तुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। 

इस मामले को लेकर मारक का कहना है कि मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा द्वारा उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध का निशाना बनाकर फंसाया गया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *