मोदी सरकार मित्रों के लिए तारे तक तोड़ कर लाएंगे, मगर जनता को कौड़ी-कौड़ी के लिए तरसाएंगे

admin
By admin
3 Min Read

राजनीति: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी टैक्स के मुद्दे पर आय दिन केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। राहुल गांधी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट कर कहा कि वह मित्रों के लिए तारे तक तोड़कर ला सकते हैं लेकिन वह जनता को कौड़ी कौड़ी के लिए तरसायेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि विज्ञापनों का ख़र्च: ₹911 Cr नया हवाई जहाज़: ₹8,400 Cr पूंजीपति मित्रों के टैक्स में छूट: ₹1,45,000 Cr/साल लेकिन सरकार के पास बुज़ुर्गों को रेल टिकट में छूट देने के लिए ₹1500 करोड़ नहीं हैं। मित्रों के लिए तारे तक तोड़ कर लाएंगे, मगर जनता को कौड़ी-कौड़ी के लिए तरसाएंगे।

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर कहता है कि ट्रेन टिकट पर बुजुर्गों को 50% सब्सिडी बंद, लेकिन अमीरों को लाखों करोड़ की “रेवड़ी” मिलती रहेगी। दो वित्त वर्ष में बुजुर्गों की सब्सिडी पर सिर्फ 4794 करोड़ खर्च हुए। जबकि 5 सालों में चंद कार्पोरेट घरानों को 4.5 लाख करोड़ की टैक्स छूट दी गई।भाजपा सरकार = हम दो, हमारे दो। वही एक अन्य यूजर कहता है कि देश में आर्थिक तंगी के कारण लोग आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं, इन सब का जिम्मेदार मोदी सरकार द्वारा गलत फैसले लेना।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1550401859730321408?t=9abg2sIqjM8O3NjHB0D_wA&s=19

 

एक यूजर मोदी पर भड़कते हुए कहता है कि मोदी जी के न्यू इंडिया में अमृत काल चल रहा है करोड़ो लोग है बेरोजगार जनता करे महंगाई की आग से हाहाकार
रुपए की गिरावट लिख रही नया इतिहास। छोटे मध्यम व्यापार हुए ध्वस्त पूंजीपति मित्र हुए मस्त। बुजुर्गो को रेल किराए की छूट हुई समाप्त है। बस यही है अच्छे दिनों की सौगात

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *