विदेश: रूस और युक्रेन के मध्य जारी युद्ध को 5 माह होने को हैं। जब युद्ध आरम्भ हुआ था तो रूस ने युक्रेन के दो इलाको दोनेत्स्क और लुहांस्क को अलग राज्य घोषित कर दिया था। रूस ने कहा था कि दोनेत्स्क और लुहांस्क युक्रेन के दो अलग राज्य है। वही युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन के क्राइमिया पर अपना आधिपत्य जमा लिया था। पुतिन के इस कदम को किसी भी देश ने मान्य नही किया था अमेरिका ने हाइड रूप से पुतिन का विरोध किया था।
लेकिन अब उत्तरकोरिया पहला राज्य बन गया है जिसने पुतिन के इस निर्णय को मान्य ठहराया है। उत्तर कोरिया ने दोनेत्स्क और लुहांस्क पीपल्स रिपब्लिक की संप्रभुता को मान्यता दे दी है। उत्तरकोरिया के इस निर्णय को लेकर उत्तर कोरिया में रूस के राजदूत अलेक्ज़ेंडर मात्सेगोरा ने कहा है कि उत्तरकोरिया में बिना किसी स्वार्थ के यह निर्णय लिया है और पुतिन के बयान को मान्यता दी है।
राजदूत अलेक्ज़ेंडर मात्सेगोरा ने आगे कहा, उत्तरकोरिया ने क्राइमिया को रूस के हिस्से के रूप में मान्यता दी और दोनेत्स्क और लुहांस्क को अलग राज्य माना है। इसके लिए उन्हें हमसे कुछ भी नहीं मिला है। डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया (डीपीआरके) का नेतृत्व डोनबास की लड़ाई को जायज़ मानता है. वह मानता है कि कीएव प्रशासन और कुछ नहीं बल्कि वॉशिंगटन के हाथों की कठपुतली है।
