स्टेट बैंक एफडी में मिलेगा अब ज्यादा ब्याज अभी करें इन्वेस्टमेंट

admin
By admin
2 Min Read

बिजनेस:- महंगाई ने इस समय सभी को पसीना पसीना कर रखा है। हर कोई महंगाई की मार से रो रहा है। वही रिजर्व बैंक ने महंगाई पर लगाम लगाने हेतु बीते माह रेपो रेट दर में बढ़ोतरी की थी। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट मे हुई वृद्वि के बाद कई बैंको ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया था। वही अब खबर है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। 

सूत्रों का कहना है कि स्टेट बैंक की यह नई दरें 15 जुलाई यानी आज से लागू हो गई है। जानकारी के लिए बता दें बैंक ने 2 करोड़ से कम के एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया है. बैंक ने 1 साल से 2 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा राशियों पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। जानकारी के लिए बता दें स्टेट बैंक 7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी ब्याज , 46 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.00 फीसदी ब्याज, 180 दिनों से 210 दिनों तक मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.25 फीसदी की ब्याज, 211 दिनों से एक वर्ष से कम समय में परिपक्व होने वाली एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज देगा। 
इसके अलावा बैक 1 साल ज्यादा और 2 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओं पर अब 5.25 फीसदी ब्याज देगा जो पहले 4.75 फीसदी था। बैंक 2 साल से 3 साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.25 फीसदी और 3 साल और 10 साल तक मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.50 फीसदी ब्याज देगा। इससे पहले कई बड़े बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा कर चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *