Income Tax Fraud : Dolo-650 बनाने वाली कंपनी ने प्रोमोशन के लिए मुफ्त में दीं करोड़ो की दवाएं

admin
By admin
3 Min Read

 

Dolo-650 Income Tax Fraud । आयकर विभाग की नज़र इस समय Micro Lab नाम की जानी मानी कंपनी पर पड़ चुकी है। यह वही कंपनी है जो डोलो-650 (Dolo-650) टेबलेट बनती है। बता दें कि डोलो-650 (Dolo-650) दवा बनाने वाली कंपनी माइक्रो लैब्स (Micro Lab) इन दिनों रोजना कोई न कोई खुलासा हो रहा है।

जबसे कंपनी पर आयकर व‍िभाग ने श‍िकंजा कसा है उसके बाद से ही कंपनी अलग-अलग परेशानियों में घिरती नज़र आ रही है। अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की जांच में बहुत ही चौकाने वाली बात सामने आई है। सीबीडीटी (CBDT) ने डोलो-650 (Dolo-650) बनाने वाली कंपनी के खिलाफ अपने प्रोडक्‍ट को बढ़ावा देने के बदले डॉक्टरों और चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों को 1,000 करोड़ रुपये की टेबलेट्स मुफ्त उपहार में देने का आरोप लगाया है।

आयकर विभाग ने 6 जुलाई को बेंगलुरु स्थित माइक्रो लैब्स लिमिटेड (Micro Labs Ltd.) के 9 राज्यों में 36 ठ‍िकानों पर छापेमारी करने के बाद इस बात का खुलासा किया है। सीबीडीटी की ओर से भी बुधवार को एक बयान में बताया गया क‍ि दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के बाद विभाग ने 1.20 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और 1.40 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों को जब्त किया है।

आयकर विभाग ने इसको लेकर माइक्रो लैब्स को एक ई-मेल भी भेजा है पर कंपनी की तरफ से फिलहाल इसका कोई जवाब नहीं दिया गया है। सीबीडीटी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि, ‘तलाशी अभियान के दौरान दस्तावेजों और डिजिटल डाटा के रूप में आपत्तिजनक सबूत मिले हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

‘बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सुबूतों से संकेत मिलता है कि ग्रुप ने अपने प्रोडक्‍ट को बढ़ावा देने के लिए गलत मार्केटिंग टेक्नीक का सहारा ल‍िया। इसी के साथ बता दें कि कंपनी ने मुफ्त उपहारों की रकम 1,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।’

सीबीडीटी ने अपने एक तत्कालीन बयान में कहा है कि अभी ग्रुप की पहचान नहीं की गई है पर सूत्रों की तरफ से दावा क‍िया जा रहा है क‍ि यह ग्रुप माइक्रो लैब्स ही है।

क्या आप जानते हैं कि Micro Lab की डोलो-650 टैबलेट की बिक्री में प‍िछले कुछ सालों में जबरदस्त तेजी आई है। डोलो की बिक्री ने ऐसा उछाल मारा है कि इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने 2020 में कोविड19 के मामले आने के बाद 350 करोड़ टैबलेट बेची थी और एक साल में 400 करोड़ रुपये का प्रॉफिट बनाया था। डोलो भारत मे यूज़ की जाने वाली प्रमुख मेडिसिन्स में से एक हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *