सुनक को आगे देख बौखलाए जॉनसन समर्थकों से बोले किसी का भी समर्थन करो लेकिन सुनक का नही

admin
By admin
2 Min Read

ब्रिटेन:- ब्रिटेन में इस समय राजनीतिक हलचल मची हुई है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जहां अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वही ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में भारतीय मूल के ऋषि सुनक सबसे आगे है। लेकिन अब ऋषि सुनक की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है क्योंकि ब्रिटेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ओर वह ओपन तौर पर ऋषि सुनक के विरोध में उतर गए हैं।

बॉरिस जॉनसन ने सुनक का विरोध करते हुए अपने सहयोगियों से अपील की आप किसी का भी समर्थन करिये लेकिन ऋषि सुनक का नही। बता दे बोरिस जॉनसन ने 7 जुलाई को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था इस्तीफे के बाद अब उनकी जगह नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया चल रही है। दो राउंड की वोटिंग हो चुकी है जिंसमे ऋषि सुनक आगे चल रहे हैं। सुनक की यह बढ़त जॉनसन को खटक रही है ओर उन्होंने अपने समर्थकों से उनको वोट न देने की अपील की है।
बता दें दूसरे राउंड की वोटिंग में सुनक ने 101 वोट हासिल किये हैं। वह प्रधानमंत्री पद के दावेदारो में इस समय सबसे आगे चल रहे हैं। सुनक के अलावा इस रेस में 4 लोग ओर भी है। दूसरे राउंड की वोटिंग में भारतीय मूल की एटॉर्नी जनरल सुएला को सबसे कम 27 वोट मिले जिसके बाद वह इस रेस से बाहर हो गई है। पेनी मोरडुएट को 83 वोट मिले, केमी बाडेनोक को 49 वोट व टॉम टुगेंडेट को 32 वोट मिले। इस रेस में सबसे आगे सुनक है वही दूसरे नम्बर पर सुनक को एक महिला उम्मीदवार से टक्कर मिल रही है। वही द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बोरिस जॉनसन ने अपने नेताओं से अनुरोध किया है कि वह सुनक का सपोर्ट न करे। बोरिस जॉनसन ने लिज ट्रस का समर्थन करने की इच्छा जाहिर की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *