रुपया की ऐतिहासिक गिरावट के लिए NSUI ने कसा शिकंजा, बड़े-बड़े पोस्टर्स पर लिखा Thankyou Modi ji

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 80 के पार हो गया है। रुपया की इस ऐतिहासिक गिरावट को लेकर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर शिकंजा कसा है। इसको लेकर दिल्ली के लुटियंस जोन में यूथ कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर Thankyou Modi लिखकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

दिल्ली में बन रहे नये संसद भवन के पास यूथ कांग्रेस द्वारा लगाए गए एक पोस्टर में पीएम मोदी रुपया की कीमत इतनी गिरने के लिए धन्यवाद दिया गया है। इस पोस्टर को ‘फटा पोस्टर निकला डॉलर’ की पंच लाइन के साथ दर्शाया गया है। पोस्टर में पीएम मोदी का कार्टून भी बना है। पोस्टर में लिखा है, ‘डॉलर के मुकाबले 80 रुपया।’ इसके अलावा इस पोस्टर में थैंक्यू मोदी जी भी लिखा हुआ है।

बता दें की मनमोहन सिंह सरकार के समय में रुपये की गिरावट को लेकर भाजपा कांग्रेस पर काफी हमलावर रही थी। ऐसे में उन दिनों की याद दिलाकर कांग्रेस भाजपा को कड़घरे में लाने में लगी है। कुछ कांग्रेस नेताओं ने इस मौके का फायदा उठाते हुए पीएम मोदी को देश के लिए हानिकारक भी बताया है।

राहुल गांधी ने भी किया  ट्वीट

INC के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में रुपये की गिरावट को लेकर लिखा, “40 रुपये पर ‘ताज़ा’, 50 पर ‘संकट में भारत’, 60 पर आईसीयू, 70 पर आत्मनिर्भर, 80 पर अमृतकाल।” इसके अलावा 15 जुलाई को भी एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा था, “देश निराशा की गर्त में डूबा है, ये आपके ही शब्द हैं ना, प्रधानमंत्री जी? उस वक़्त आप जितना शोर मचाते थे, आज रूपए की कीमत तेज़ी से गिरती देखकर उतने ही ‘मौन’ हैं।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *