पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ होगी देशद्रोह की कार्यवाही, सजा है मृत्युदंड

admin
By admin
2 Min Read

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीर ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान एक बार पुनः चर्चा में है। जहां अभी हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हाथो से पाक की सत्ता चली गई ओर नवाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बने। वही अब खबर है कि पाकिस्तान सरकार इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाने की योजना बना रही है।

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार ने इमरान खान के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति इमरान खान के विरोध में देशद्रोह की कार्यवाही पर फैसला लेगी। सूचना मंत्री मिरियम औरंगजेब ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि समिति के गठन का आदेश सरकार की ओर से आया है। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि पीटीआई नेतृत्व संविधान के अनुच्छेद 6 का उल्लंघन करने का दोषी है या नही।
जानकारी के लिए बता दे पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 6 के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति अपनी शक्तियों का उपयोग कर संविधान की गरिमाओ को तोड़ता है, उसे हानि पहुंचाता है , या बदलता है या इसे बदलने की साजिश करता है। तो उस पर देशद्रोह का मामला दर्ज होता है ओर दोषी पाए जाने पर उस व्यक्ति को मृत्युदंड देने का प्रावधान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *