आखिर क्यों चर्चा में है बुंदेलखंड एक्सप्रेस, जाने खास बातें

admin
By admin
2 Min Read

UttarPradesh:- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने वाले हैं। इस एक्सप्रेस वें की नींव साल 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। अब ये एक्सप्रेस में बनकर तैयार हो गया है। इसको बनने मे 28 महीने का समय लगा। चार लेन का बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे क़रीब 14 हजार 850 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है इस एक्सप्रेस वें को आगे 6 लेन बनाने की योजना है। पीएम मोदी जालौन ज़िले के ओराई तहसील के कैठारी गाँव में आज इसका उद्घाटन करने वाले हैं।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वें सात जिले चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा से होकर गुजर रहा है। यह 296 किलोमीटर लम्बा है। यह सामान्य तौर पर चित्रकूट ज़िले में गोंडा गाँव में एनएच-35 से इटावा ज़िले में कुदरैल गाँव तक जाता है ओर आगे चलकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ जाता है। इस एक्सप्रेस वें से चित्रकूट से दिल्ली का सफर केवल 8 घण्टे में तय किया जा सकेगा। अगर हम अभी की बात करे तो अभी चित्रकूट से दिल्ली पहुंचने में करीब 12 से 13 घण्टे लग जाते हैं। 
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को लेकर सरकार का कहना है कि इससे न सिर्फ दूसरे देशों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि इससे रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा ओर लोगो के काफी समय की बचत होगी। इस एक्सप्रेस वे से इंडस्ट्रियल एरिया का विकास होगा। जालौन और बांदा को इंडस्ट्रियल हब की तर्ज पर बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेस वें पर यात्रियों को 6 टोल प्लाजा से होकर गुजरना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *