Elon musk:- टेस्ला और स्पेस एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क जहां अभी ट्वीटर डील को लेकर सुर्खियों में थे। वही अब इनके पिता ने एक चौकाने वाला खुलासा करके सबको हैरान कर दिया है। एलन मस्क के पापा एरोल मस्क ने कहा है कि वह अपनी सौतेली बेटी बेजुइडेनहाउट के साथ फिजिकली सम्बंधित है। एलन मस्क के पिता की उम्र इस समय 75 वर्ष है वही उनकी सौतेली बेटी इस समय 35 साल की है।
एलन मस्क के पिता ने कहा वह अपनी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बना चुके हैं। उनके इस रिश्ते के कारण उनकी बेटी ने दो बच्चो को जन्म दिया है। तीन साल पहले उनकी सौतेली बेटे ने उनके रिश्ते से दूसरे बच्चे को जन्म दिया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क के पिता के उनकी सौतेली बेटी के साथ शरीरिक सम्बंध है ओर उन्होंने साल 2019 में एक बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया पर सिर्फ एक चीज है कि हम बच्चे पैदा करते हैं।
बता दें एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ओर उनकी सौतेली बेटी का एक बेटा भी है। उन्होंने साल 2017 में एक बेटे को जन्म दिया था। जाना बेजुइडेनहाउट एरोल की दूसरी पत्नी हाइड बेजुइडेनहाउट की बेटी हैं। एरोल मस्क की पहली पत्नी का नाम मेय हल्दमैन मस्क था जो एलन मस्क की मां थी। एरोल से जब उनके इस सम्बंध के बारे में पूंछा गया कि जब इसके बारे में घर वालो को पता चला तो इस बात ने एलन मस्क को झझकोर कर रख दिया इसके बाद उनके ओर मेरे रिश्ते खराब हों गए वह अभी भी मुझसे बात नही करते हैं। क्योंकि वह उनकी बहन है भले ही सौतेली।
