राष्ट्रपति चुनाव:- आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होने होने को हैं। पक्ष विपक्ष दोनो तैयार है। पक्ष की ओर से जहां राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मैदान में है। वही विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा मैदान में है। यशवंत सिन्हा का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। इन्होंने अपने जीवन का काफी वक्त बीजेपी के साथ गुजारा है लेकिन 2018 में भाजपा छोड़कर यह तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा बने। वही आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पूर्व उन्होंने ट्वीट कर विधायको से अपील की है कि वह संविधान और उसकी अंतरात्मा पर वोट करें।
यशवंत ने ट्वीट कर कहा कि, इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने की अपील करता हूं। यशवंत सिन्हा के ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर यशवंत सिन्हा के पक्ष में कहता है कि आज पहली बार अपने सांसद और विधायक न होने पर खेद हो रहा है की मेरा वोट माननीय यशवंत सिन्हा जी के लिए नही पड़ेगा। द्रौपदी मुर्मू एक रबर स्टांप साबित होंगी। उनके होने या न होने से कोई फर्क नही पड़ेगा। उनको सिर्फ सरकारी अमेंडमेंट पर दस्तखत करने होंगे। वही एक अन्य यूजर कहता है कि तानाशाह के विरुद्ध सभी विधायकों और सांसदों को एक जुट होकर श्री यशवंत सिन्हा जी को अंतरात्मा के आवाज़ पर वोट देना चाहिए। तानाशाह के विरुद्ध मौका भी है और दस्तूर भी है।
एक यूजर कहता है कि केवल एक पक्ष हिंदुस्तान की आत्मा को मारना चाहता है और देश को पुनः १९४७ के पहले वाली हालातों में पहुँचाने के लिए ज़िम्मेदार है. सिन्हा साहेब आप उस बिचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस विचारधारा को हराना हर हिंदुस्तानी का कर्तव्य है।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।