डॉलर के मुकाबले रुपया 80 पहुंचा, बढ़ेगी महंगाई

admin
By admin
2 Min Read

Business:- रिजर्व बैंक की लाख कोशिशों के बाबजूद भारत मे महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रुपया लगातार डॉलर के मुकाबले नीचे गिरता जा रहा है। रुपया में आई गिरावट का सीधा प्रभाव महंगाई पर पड़ रहा है। कल यानी गुरुवार को एक डॉलर की कीमत बढ़कर 79.90 रुपये पहुंच गई जो अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर की कीमत है। रुपये का यू रोजाना धड़ाके से गिरना सिर्फ सरकार के लिए समस्या नही है अपितु इसका प्रभाव आम आदमी पर भी पड़ेगा।

जानकारो का कहना है कि यदि रुपया इसी तरह नीचे आता गया तो देश मे महंगाई को रोकना मुश्किल हो जाएगा। आम आदमी के लिए अपना जीवन यापन करना काफी कठिनाइयों भरा साबित हो सकता है। वही देश मे बेरोजगारी बढ़ जाएगी। क्योंकि भारत ज्यादातर सामना बाहर से आयात करता है जिसके कारण भारत का विदेशी कारोबार ज्यादा तर डॉलर में होता है। वही अगर रुपया नीचे गिरता है तो आयात महंगा होगा ओर साधारण सी बात है कि आयात महंगा हुआ तो महंगाई उछाल मारेगी।
महंगाई का असर इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर रसोई के उपकरण पर दिखेगा। भारत ज्यादा कच्चा तेल बाहर से आयात करता है।(80 फीसदीं) रुपया के नीचे आने से पेट्रोल डीजल समेत घर मे रोजमर्रा के जीवन मे उपयोग होने वाले सामान महंगे हो जाएंगे। भारत 60 फीसदीं खाद्य तेल का आयात करता है। ऐसे में रुपया का लगातार कमजोर होना सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *