Fixed deposit:- आज के समय को हर किसी को अपने भविष्य की चिंता रहती है ओर हर कोई चाहता है कि वह अपनी इनकम में से कुछ पैसा अपीने भविष्य के इस्तेमाल के लिए सेव करने रखे। बचत करने के लिए जहाँ कई लोग शेयर मार्केट का सहारा लेते हैं वही आज के इस दौर में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें अपनी सेविंग्स के लिए सबसे कारगर फिक्स्ड डिपॉजिट लगाता है। क्योंकि यह सरकारी स्कीम है ओर इसमे पैसे के डूबने के चांस कम रहते हैं।
वही आज हम आपको एक ऐसे फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे। क्योंकि इस प्लान में आप कम से कम 100 रुपये का निवेश कर अपनी एफडी करवा सकते हैं। असल मे हम बात कर रहे हैं देश के अग्रणी पेमेंट्स बैंकों में एक पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. यानी पीपीबीएल (Paytm Payments Bank Ltd) की जो अपने ग्राहकों को एफडी की सुविधा दे रहा है।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि में आप कम से कम 100 रुपये की एफडी करवा सकते हैं ओर यह अपने ग्राहकों को 5.5 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वही इसकी एफडी की सबसे खास बात यह है कि यह अपने ग्राहकों द्वारा बीच मे एफडी तोड़े जाने पर किसी भी प्रकार का जुर्माना नही बसूलती है। जानकारी के लिए बता दे अगर आप पेंटियम बैंक के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट करवाना चाहते हैं तो इसकी आपको डायरेक्ट इजाजत नहीं है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने इसके लिए इंडसइंड बैंक के साथ पार्टनरशिप कर रखी है।
बता दें पेटीएम पेमेंट्स बैंक में एफडी का मैच्योरिटी पीरियड 356 दिन है और इस पर 5.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है. वही अगर आप इसे मैच्योरिटी से पहले तोड़ते हैं तो इसके लिए आपको कोई भुगतान नही करना पड़ता है। अगर आप मैच्योरिटी से 7 दिन से पहले तोड़ने पर आपको कोई ब्याज नहीं मिलता है।
