पति ने बच्चों के सामने पत्नी को कड़ाही में उबालकर उतारा मौत के घाट

admin
By admin
3 Min Read

Pakistan।  वैसे तो कई ऐसी खबरे सामने आती हैं जो लोगो का दिल दहला देती हैं पर हाल ही में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को कड़ाही में उबालकर मार डाला। पत्नी को इतनी दर्दनाक मौत देने की इस भीषण घटना के साक्षी उसके 6 बच्चे बने। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने इस वारदात को नौ महीने से बंद पड़े एक स्कूल की रसोई में अंजाम दिया।

आरोपी इस स्कूल में चौकीदार का काम करता था। इस कहाड़ी में महिला का एक पैर उनके शरीर से अलग हो गया था। पुलिस ने शव को जांच के भेज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

पाकिस्तान के शख्स ने सिंध प्रांत में अपने ही छह बच्चों के सामने एक कड़ाही में कथित तौर पर अपनी पत्नी को उबालकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि पुलिस ने बुधवार को मृतका नरगिस का शव शहर के गुलशन-ए-इकबाल इलाके के एक निजी स्कूल की रसोई की कड़ाही में पाया। 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक डीएसपी अब्दुर रहीम शेराजी ने बताया कि महिला का पति आशिक स्कूल में चौकीदार का काम करता था और करीब आठ से नौ महीने से बंद पड़े स्कूल के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था।

पीड़िता की 15 वर्षीय बेटी ने पुलिस को फोन किया पर आशिक तीन बच्चों के साथ इस दर्दनाक घटना के बाद भाग गया। बेटी इस घटना से स्तब्ध और आहत हैं। बचे अन्य तीन बच्चों की कस्टडी पुलिस के पास है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच और बच्चों के बयानों से पता चलता है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को उनके सामने कड़ाही में उबालने से पहले तकिये से गला घोटा था। उबालने के दौरान कड़ाही में महिला का एक पैर उसके शरीर से अलग हो गया है। 

घटना के पीछे के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश बना रही है। पुलिस सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि आशिक ने अपनी पत्नी को अवैध संबंधों में शामिल होने के लिए मजबूर किया और ऐसा करने से इनकार करने पर उसने पत्नी की हत्या कर दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *