आतंकवाद से कैसे लड़ना है ये कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट से सीख रही

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति:- कांग्रेस भाजपा आपस मे अक्सर भिड़े रहते हैं। जहाँ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आय दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तरह तरह के आरोप लगाते रहते हैं। वही अब भाजपा ने देश के पूर्व राष्ट्रपति व कांग्रेस नेता हामिद अंसारी पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पाकिस्तान से तार जुड़े थे। 

भाजपा की ओर से जारी ट्वीट के अनुसार संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति की जिम्मेदारी भी बड़ी होती है। किसी भी व्यक्ति से ऊपर हमारा देश भारत है और भारत के नागरिकों का हित है। भाजपा द्वारा पूछे गए कांग्रेस पार्टी और हामिद अंसारी से सवालों के जवाब में हामिद अंसारी जी ने सारा ठीकरा कांग्रेस सरकार पर ये कह कर फोड़ा कि जो उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में बुलाए जाते हैं वो सरकार की सलाह से बुलाए जाते हैं।
भाजपा के ट्वीट में कहा कि आतंकवाद से कैसे लड़ना है ये कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट से सीख रही थी। हामिद अंसारी जी कहते हैं कि मैंने आतंकवाद के विषय पर 11 दिसंबर 2010 एक कांफ्रेंस का उद्घाटन किया था। क्या ये सत्य नहीं है कि इस तरह का कोई भी कार्यक्रम आयोजित होता है तो उसकी क्लेरेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के इनपुट के क्या बाद में दी जाती है?आतंकवाद के विषय पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस की तस्वीर में दिख रहा है कि बीच में हामिद अंसारी जी बैठे हैं, उसी मंच पर पाकिस्तान के बहरूपिया पत्रकार, पाकिस्तान का एजेंट नुसरत मिर्जा भी बैठा है।
उन्होंने कहा कि अगर हामिद अंसारी चाहते तो वो कह सकते थे कि उस व्यक्ति को कांफ्रेंस में न बुलाया जाए। उसके साथ वे मंच साझा करने से मना कर सकते थे।संवैधानिक पदों पर बैठे किसी व्यक्ति का कार्यक्रम होता है उसके प्रोटोकॉल के तहत उनका कार्यालय ये जानकारी लेता है कि उस कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होगा ऐसे में क्या ये मानना सही नहीं होगा कि कांग्रेस चाहती थी कि पाकिस्तान का व्यक्ति भारत में घुसे और भारत की अखंडता को ठेस पहुंचाए?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *