श्री लंका में लगाया गया आपातकाल , भड़की हिंसा

admin
By admin
2 Min Read

श्री लंका:- श्री लंका में हालात बेकाबू हो गए हैं। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे कल रात श्री लंका छोड़कर मालदीव चले गए हैं। उनके देश से भागने के बाद देश मे जगह जगह हिंसक प्रदर्शन देंखने को मिल रहा है। प्रदर्शकारी प्रधानमंत्री आवास में उत्पात मचाये हुए हैं। इसके अलावा अब इन प्रदर्शनकारियों ने संसद पर धावा बोल दिया है। श्री लंका में मचे इस हड़कम को देखते हुए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आपातकाल की घोषणा की है।

रानिल ने आपातकाल की घोषणा करते हुए पश्चिमी श्री लंका में कर्फ्यू लगाने ओर हिंसक प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया है। रानिल के आदेश के बाद श्री लंका में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है ओर वाहनो को जब्त किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश से भागने के बाद रानिल विक्रमसिंघे को श्री लंका का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया गया है। 
रानिल जो ज्यो ही श्री लंका का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके चलते अनाफ़ानन रानिल ने श्री लंका में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी। बता दे पुलिस ने श्री लंका के अस्त व्यस्त हालातो पर काबू पाने का खूब प्रयास किया है ओर स्थिति को स्थिर करने के लिए प्रदर्शनकारियों के ऊपर आंसू गैस के गोले दागे है। यह हिंसा गोटाबाय राजपक्षे द्वारा श्री लंका छोड़कर जाने के बाद देंखने को मिली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *