एंकर चित्रा त्रिपाठी बोलीं शेर तो दहाड़ते हुए ही अच्छा लगता है, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

admin
By admin
3 Min Read

 

 

डेस्क। आप जानते ही होंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जुलाई को नई दिल्ली स्थित बनने वाले नए संसद भवन की छत के ऊपर बने नए अशोक स्तंभ का अनावरण किया। उनके अनावरण के बाद से ही विपक्ष अशोक स्तंभ की बनावट पर भाजपा सरकार को कड़घरे में ले रहा है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आज तक न्यूज़ चैनल की एंकर चित्रा त्रिपाठी ने इसपर पीएम का बचाव करते हुए कमेंट किया है तो लोगों ने उनकी भी खिंचाई शुरू कर दी।

जारी विवाद के बीच एंकर चित्रा त्रिपाठी (Chitra Tripathi) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा कि, ‘शेर तो दहाड़ते हुए ही अच्छा लगता है।’ उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनपर भड़के नज़र आएं। जहां कुछ लोगों ने उनकी बातों का समर्थन किया वहीं ज्यादातर लोग उन पर कटाक्ष करते हुए दिखे। कुछ लोगों ने लिखा की, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के साथ खिलवाड़ सही नहीं यह देश का अपमान है।

एक ट्विटर हैंडल से व्यक्ति ने चित्रा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा कि हां, जब तक आप उसके सामने ना हो।

विकास नाम के एक अन्य यूजर ने कमेंट किया – राष्ट्रीय चिन्ह से छेड़छाड़ करना आपराधिक कृत्य है। आपको अच्छा लग रहा है तो आप भी एक अपराधी हैं। 

केशव दत्त नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा हैं कि चलो, किसी ने तो बदलाव को स्वीकार किया। 

विपक्ष बार बार उठा रहा सवाल

नए अशोक स्तंभ पर लगे शेर की बनावट को लेकर विपक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इतिहास से छेड़छाड़ की गई और अशोक स्तंभ के शेर को बदल दिया गया। 

विपक्ष का कहना है कि हमारे राष्ट्रीय चिन्ह में जो शेर हैं, वो शांत है और उनका मुंह बंद है जबकि नए संसद भवन में लगे अशोक स्तंभ के शेरों को आक्रामक और मुंह खुला हुआ बनाया गया है।

 

वहीं केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर कहा कि यदि सारनाथ स्थित राष्ट्रीय प्रतीक के आकार को बढ़ाया जाए या नए संसद भवन पर बने प्रति के आकार को छोटा किया जाए तो दोनों में कोई अंतर नहीं रहेगा।

आगे वो बोले यदि कोई व्यक्ति नीचे से सारनाथ प्रति को देखता है तो वह उतना ही शांत या क्रोधित दिखाई देगा जितना की बताया जा रहा। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *