डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर में मां काली दिखी सिगरेट पीते, मचा हंगामा, लोग बोले ……… हिन्दू की जगह?

admin
By admin
3 Min Read

Film Kaali Controversial Poster:- देश इस समय धार्मिक भावनाओं के विवाद में घिरा हुआ है। एक ओर जहां भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान का मसला हल नहीं हुआ है कि एक फ़िल्म ने हिन्दू देवी देवताओं के विवाद को जन्म दे दिया। कल फ़िल्म काली का पोस्टर जैसे ही समाने आया सोशल मीडिया पर इस फ़िल्म का विरोध होने लगा और फ़िल्म निर्माताओं पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगगे लगे। 

वही अब इस फ़िल्म पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने जहां इस फ़िल्म के निर्माता को लेकर कहा है कि जिसने मां काली पर ऐसी फिल्म बनाई है उसे गोली मार देनी चाहिए। वही अलग अलग राज्यो में इस फ़िल्म के निर्माताओं पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। फ़िल्म के विरोध में फ़िल्म निर्माता व तीन अन्य के खिलाफ हजरतगंज में एफआईआर दर्ज की है इनपर धार्मिक भावनाओं को आहत होने और संगीन अपराध का आरोप दर्ज करवाया गया है। 
अधिवक्ता वेद प्रकाश शुक्ला ने फ़िल्म निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए उनकी त्वरित गिरफ्तारी की मांग की है। वेद प्रकाश ने कहा कल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक चित्र वायरल होते हुए देखा उसे देखकर वह चकित रह गए। क्योंकि उस चित्र में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। यह हिन्दू धर्म का अपमान है क्योंकि इसमें हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है। इस फ़िल्म के निर्माताओं के इस कृत्य से धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है। 

जाने क्या है मामला:-

भारतीय फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई की निर्देशित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली इस समय चर्चा का विषय बन गई है। इस फ़िल्म का वीडियो और पोस्टर जबसे सामने आया है लोग इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं और लोगो का कहना है कि इसमे धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। इस फ़िल्म के पोस्टर में काली मां को सिगरेट पीते दिखाया गया है उनके हाँथो में LGBT समुदाय का झंडा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म निर्माता द्वारा देवी के चित्रण के माध्यम से उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत की है और पोस्टर को वापस लेने की मांग की है। लोगो का कहना है कि अगर कोई और धर्म होता तो अभी तक कत्ल हो गया होता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *