खादिम सलमान चिश्ती को अजमेर पुलिस ने लिया हिरासत में, नुपुर का मांग थी कटा हुआ सर

admin
By admin
2 Min Read

Nupur Sharma:- ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को अजमेर पुलिस ने नुपुर शर्मा को लेकर दिए गए विवादित बयान के संदर्भ में गिरफ्तार कर लिया है और उनसे इस मामले में पूंछताछ की जा रही है। सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी को लेकर एडिशनल एसपी विकास सागवान ने कहा, सलमान चिश्ती से पूंछताछ की जा रही है उन्होंने नुपुर शर्मा के खिलाफ एक वीडीयो बनाया था जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया था। सलमान चिश्ती के ऊपर 13 मुकदमे दर्ज है ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने यह वीडीयो शराब के नशे में बनाया है।

सलमान चिश्ती ने वीडियो में कहा था जो भी नुपुर शर्मा का सर कलम करके लाएगा उसे वह अपना घर दे देंगे और इनाम के तौर पर कुछ पैसे भी देंगे। वीडीयो वायरल होते ही अजमेर पुलिस एक्शन में आई और उसने इन्हें हिरासत में लिया है। जानकारी के लिए बता दे उन्होंने यह वीडीयो सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडीयो सामने आने के बाद पूरे देश मे हड़कम मच गया। पुलिस में इस मामले को शान्ति से निपटाने का प्रयास किया है।
सलमान चिश्ती के खिलाफ भड़काउ बयान देने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सोशल मीडिया के माध्यम से साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने के मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूंछताछ जारी है वीडियो बनाने के पीछे की कहानी जानने की कोशिश की जा रही है कि सलमान ने यह वीडियो क्यों बनाया और इस वीडियो को बनाने के पीछे उसका क्या उद्देश्य है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *