कुछ बड़ा करने की फिराक में थे उदयपुर हत्याकांड के हथियारे

admin
By admin
2 Min Read

उदयपुर:- उदयपुर हत्याकांड से पूरा देश दहल गया है। टेलर की हुई निर्मम हत्या के लिए आरोपी रियाज और मोहम्मद गौस को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूंछताछ जारी है। इस मामले में पूंछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों ने कहा है कि जिन लोगो ने उदयपुर की घटना को अंजाम दिया वह पाकिस्तान के इशारों पर नाचते थे। वर्ष 2014 में कातिल गौस मोहम्मद पाकिस्तान के संगठन दावत ए इस्लाम के जलसे में शामिल हुआ था।

पूंछताछ के दौरान यह खुल5हुआ है कि यह दोनो नुपुर शर्मा के बयान से छिड़े हुए थे और कुछ बड़ा करने की सोच रहे थे। वही गौस मोहम्मद चिट फंड के माध्यम से पैसा जमा करता था। वही इन दोनों हत्यारों का प्लान था की वह उदयपुर में टेलर की हत्या लाइव आकर कर सके। जिससे एक विशेष धर्म मे दहशत फैल सके और यह अपने धर्म के हीरो बन जाएं। 
गौस मोहम्मद के पाकिस्तान से ठीक ठाक सम्बंध थे। यह 2014 में 30 लोगो के दलों के साथ पाकिस्तान दावत ए इस्लाम के जलसे में शामिल होने गया था। गौस ने पहले कन्हैया लाल को मारने के लिए उसके घर को टारगेट किया था लेकिन जब उसे घर की सही जानकारी नहीं मिल पाई तो उसने दुकान पर आकर वारदात को अंजाम दिया।
अपने कृत्य को अंजाम देने के बाद यह दोनो हत्यारे सबसे पहले उदयपुर के सापेटिया इलाके में शोएब नाम के एक शख्स के ऑफिस गए थे। वही रियाज ने लब्बैक, रसूल उल्लाह नाम के ग्रुप बना रखे थे। इन ग्रुप के माध्यम से वह लोगो को धार्मिक और भड़काऊ संदेश भेजता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *