Russia ukraine war:- तबाही के चार महीने बाद भी युद्ध को टालने के मूड में नहीं रूस युक्रेन

admin
By admin
2 Min Read

Russia ukraine war:- रूस युक्रेन के मध्य जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले चार महीने में रूस ने युक्रेन के कई शहरों को तबाह कर दिया है। इन दोनों देशों के युद्द से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन इन दोनों देश के बीच जारी यह रक्तरंजित युद्ध बन्द नहीं हो रहा। रूस के सैनिक बैंक टू बैंक युक्रेन पर हमला कर रहे हैं। वही अब अमेरिका एक बार पुनः युक्रेन की मदद के लिए उसके साथ खड़ा हुआ है और अब वह युक्रेन को सैन्य हथियार देगा। 

जो बाइडेन प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका युक्रेन को 820 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद देगा। बता दें इससे पहले भी अमेरिका रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगा चुका है। लेकिन रूस को इससे मानो कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और वह लगातार युक्रेन को धराशायी करने में लगा है। जानकारी के लिए बता दें रूस और युक्रेन के मध्य पिछले 4 महीने से युद्ध छिड़ा हुआ है। लेकिन दोनो देश इस युद्ध के समाधान की ओर नहीं बढ़ रहे हैं।
बताते चले अमेरिका से पूर्व नाटो सदस्य देशों ने युक्रेन को हथियार भेजे थे। वही जो बाइडेन ने 1 बिलयन हथियार की बड़ी खेप भेजने की बात कही थी। वही अगर हम जर्मनी की बात करे तो वह युक्रेन के समर्थन में खड़ा है। युक्रेन अन्य देशों से लगातार मदद की गुहार लगाता रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *