भारत:- देश इस समय हिन्दू मुस्लिम विवाद की आग में झुलस रहा है। हर ओर मानवता और एकता का कत्ल हो रहा है। आय दिन पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। वही भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मानो भारत की एकता सूली पर चढ़ गई हो और पूरा मुस्लिम समाज नुपुर के विरोध में खड़ा हो गया है। वही कल यानी 1 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा को लताड़ लगाते हुए कहा, आज जो देश का माहौल है वह सिर्फ नुपुर शर्मा के कारण है। वही जो उदयपुर में हुआ उसके लिए नुपुर शर्मा जिम्मेदार है।
कोर्ट के इस बयान के बाद जहां राजनेता नुपुर शर्मा को लेकर कटाक्ष कर रहे हैं। वही उदयपुर घटना को लेकर चल रही एक टीवी डिबेट के दौरान पैनलिस्ट शिवम संघी गुस्से से आग बबूला हो गए और बोले अगर वह कट्टर होते तो अपने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर के लिए 490 साल तक इंतजार नहीं करते और ऐसे ही गला कटता जिस प्रकार से आज काट जा रहा है।( कन्हैया लाल मर्डर केस)
उन्होंने कहा, प्रत्येक धर्म के लोग अपने अपने लिए आवाज उठाते हैं। लेकिन कांग्रेस को महज हिन्दू दिखाई दे रहा है। कांग्रेस कह रही है हिन्दू कट्टरता फैलता है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर हिन्दू कट्टर होता तो वह राम मंदिर के लिए 490 साल इंतजार नहीं करता। काशी विश्वनाथ के लिए इंतजार नहीं करता। ज्ञानवापी के लिए इंतजार नहीं करता। धारा 370 हटने के लिए इंतजार नहीं करता। अपने ईष्ट के अपमान पर चुप नहीं रहता और आज जिस तरह कला काटा जा रहा है वह भी गला काट देता। शिवम संघी के इस बयान से बाकी पैनलिस्ट भड़क उठे। उन्होंने कहा इन्हें सिर्फ सत्ता से मतलब है।
