Agnipath scheme:- अग्निपथ के विरोध में पंजाब आप लाएगी प्रस्ताव, जाने क्या बोले मान

admin
By admin
2 Min Read

Agnipath scheme:- केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का पूरे देश मे भारी विरोध हो रहा है। इस योजना को लेकर विपक्ष सरकार की कड़ी आलोचना कर रहा है और मोदी सरकार से योजना को वापस लेने की गुहार लगा रहा है। वही अब पंजाब में आप सरकार इस योजना के खिलाफ प्रस्ताव लाना चाह रही है। 

सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की आम आदमी सरकार 30 जून को प्रस्ताव लाएगी। अग्निपथ योजना का आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जमकर विरोध कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत माना ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। केंद्र की यह योजना तर्क हीन है। उन्होंने सभी पार्टियों से निवेदन किया है कि सभी उनका समर्थन करें। 
बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के अंतिम दिन 30 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में प्रस्ताव लाएगी। इस प्रस्ताव को लेकर सदन के नेता और मुख्यमंत्री भगवत मान ने घोषणा की है। भगवत मान ने ट्वीट कर इस योजना का विरोध किया ओर कहा, भाजपा सरकार की अग्निपथ योजना एक बेहद तर्कहीन कदम है..जो भारतीय सेना के ताने-बाने को बुरी तरह तबाह कर देगी। अपने नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम इस योजना के खिलाफ बहुत जल्द विधान सभा में प्रस्ताव ले कर आएंगे.. सारी पार्टियों से समर्थन-सहयोग की मांग भी करते हैं। 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *