Agnipath scheme:- केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का पूरे देश मे भारी विरोध हो रहा है। इस योजना को लेकर विपक्ष सरकार की कड़ी आलोचना कर रहा है और मोदी सरकार से योजना को वापस लेने की गुहार लगा रहा है। वही अब पंजाब में आप सरकार इस योजना के खिलाफ प्रस्ताव लाना चाह रही है।
भाजपा सरकार की अग्निपथ योजना एक बेहद तर्कहीन कदम है..जो भारतीय सेना के ताने-बाने को बुरी तरह तबाह कर देगी
अपने नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम इस योजना के खिलाफ बहुत जल्द विधान सभा में प्रस्ताव ले कर आएंगे.. सारी पार्टियों से समर्थन-सहयोग की मांग भी करते हैं.. https://t.co/wCmWLS8dR1
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 28, 2022