Alia Bhatt announce Pregnancy: आलिया भट्ट बनने जा रही है मां, ननद ने दिया ऐसा रिएक्शन

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन;- अभी हाल ही में अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आए रणवीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर ट्रेंडिंग का हिस्सा बन गए हैं। क्योंकि फैन्स के चहेते कपल रणवीर और आलिया जल्द मम्मी पापा बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगो को दी है। लोग आलिया भट्ट और रणवीर कपूर को खूब बधाई दे रहे हैं। 

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा बहुत जल्द बेबी आने वाला है। वह और रणवीर अब जल्द ही तीन होने वाले हैं। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही पूरे कपूर खानदान में खुशी और जश्न का माहौल बन गया है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने आलिया के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है. रिद्धिमा ने हार्ट इमोजी बनाए हैं, वहीं उनकी मां सोनी राजदान ने लिखा- बधाई मामा एंड पापा लॉयन. आलिया को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। वही आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर की खुशी का ठिकाना नहीं है। आलिया ने अपनी जो फोटो शेयर की है उसमें पहली फ़ोटो में वह बेड पर लेटी हुई है और उनकी सोनोग्राफी हो रही है। स्क्रीन पर आलिया भट्ट ने हार्ट इमोजी बना रखा है। 
[object Promise][object Promise]
सूत्रों का कहना है कि आलिया भट्ट ने अपने बॉलीवुड के प्रोजेक्ट को खत्म कर लिया है और अब वह जल्द ही हॉलीवुड के प्रोजेक्ट को खत्म कर लेगी। अपने प्रोजेक्ट को खत्म करने के बाद आलिया भट्ट थोड़े दिनों का रेस्ट लेंगी और अपने बेबी पर ध्यान देंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *