अग्निपथ के फायदे गिना रहा था युवा कांग्रेस नेताओं ने बरसाए लात घूंसे

admin
By admin
2 Min Read

Agnipath:- पूरे देश मे केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का जमकर विरोध हों रहा है। रजनीतिक दल इस योजना के विरोध में युवाओं के समर्थन में खड़े है। वही कांग्रेस लगातार इस योजना का विरोध कर रही है और केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की गुहार लगा रही है। जहाँ अभी हाल ही में प्रियंका गांधी की उपस्थिति में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। वही अब राजस्थान के झुंझुनू जिले में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

इस धरना प्रदर्शन में पहुंचे एक युवा ने अग्निपथ योजना के संदर्भ में अपना मत रखने की अनुमति मांगी और कहा, की अग्निपथ युवाओं के लिए फायदेमंद है इस योजना के लाभ गिना रहे युवा से कांग्रेस के लोग गुस्सा गए और उसे धरना स्थल पर पीटने लगे। सूत्रों का कहना है कि झुंझुनूं जिले के कलेक्ट्रेट पर अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारी धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी प्रदर्शन के दौरान के युवक ने इस योजना पर अपने विचार रखने की अनुमति मांगी कांग्रेस के लोगो ने युवक को माइक लेकर खड़ा कर दिया। युवक ने माइक मिलते ही अग्निपथ योजना के फायदे गिनाने शुरू कर दिए। 
युवक का बयान सुनकर कांग्रेस नेताओं के होश उड़ गए। घबराए नेता डीसीसी महामंत्री खलील बुडाना ने युवक से माइक छीन लिया। नेताओ ने युवक को लात घूंसों से पीटा और बाद में उसे धरना स्थल ने बाहर निकाल दिया। जिसके बाद अग्निपथ योजना के समर्थन में खड़े युवा कांग्रेस की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *