स्किन टाइप के हिसाब से जानिए मुल्तानी मिट्टी लगाने का तरीका

admin
By admin
4 Min Read

Monsoon Skin Care। मुलतानी मिट्टी एक ऐसा प्राकृतिक लेप है जो हर प्रकार की त्वचा (Skin) के लिए लाभकारी है इसका कोई भी साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता। फिर चाहे आपकी स्किन ऑइली (Oily Skin)हो, ड्राई (Dry Skin), कॉम्बिनेशन स्किन हो (Combination Skin), किसी भी स्किन टाइप की हो मुल्तानी मिट्टी सभी की स्किन प्रॉब्लम्स का समाधान कर देती है। 

आपने अक्सर मानसून में नोटिस किया होगा कि त्वचा पर चिपचिपाहट (Stickiness on skin) की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। मॉनसून आने से पहले और बरसात के मौसम में त्वचा पर आने वाला सीबम (Sebum) बहुत अधिक मात्रा में रिलीज होता है। खासतौर पर ऑइली स्किन वालों के लिए तो यह समस्या बेहद ही विकट हो जाती है। जिन्हें इस मौसम में पिंपल (Pimple) और ऐक्ने (Acne) की शिकायत रहती है उनको भी इससे जूझना पड़ता है। अपनी इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आप मुलतानी मिट्टी के पैक (Multani Mitti Face Pack) का उपयोग करें सकते हैं।

स्किन टाइप के हिसाब से जानिए मुल्तानी मिट्टी के उयोग

1. ड्राई स्किन वालो के लिए

रूखी त्वचा में नमी लाने और इसे और भी ग्लोइंग बनाने के लिए आप मुलतानी मिट्टी के साथ इस विधि से फेस पैक तैयार कर के अप्लाई कर सकते हैं…

1 चम्मच मुलतानी मिट्टी पाउडर

3 चम्मच कच्चा दूध

चौथाई चम्मच शहद

आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल

इन सभी चीजों को मिलाकर एक लेप तैयार करें और इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब लेप सूख जाए तो इसे ताजे पानी से धोकर साफ करने के तुरंत बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगा लें और हल्के हाथों से इसे मसाज करें।

2. ऑइली स्किन

अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आपको गर्मी और बारिश के मौसम में अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में ऑइल ग्लैंड्स अधिक ऐक्टिव हो जाती हैं और चेहरे पर हर समय चिपचिपाहट महसूस होती रहती है।

1 चम्मच मुलतानी मिट्टी

आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल

1 चम्मच चंदन पाउडर

2 से तीन चम्मच गुलाबजल

ऊपर लिखी सभी चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार करें और इसे 25 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाइये। सूखने के बाद चेहरा अच्छे से साफ करें और वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर त्वचा पर लगाएं या फिर ऐलोवेरा जेल अप्लाई करें।

3. कॉम्बिनेशन स्किन वाले

आपकी त्वचा कहीं से ऑइली और कहीं से ड्राई है तो इस तरह की त्वचा को मिक्स स्किन टाइप या कॉम्बिनेश स्किन भी कहा जाता है। ऐसी त्वचा पर चेहरे के किसी हिस्से में ऑइल आता है और कहीं से त्वचा रूखी हुई रहती है। इसके लिए आप

1 चम्मच मुलतानी मिट्टी

1 चम्मच गुलाबजल

1 चम्मच ऐलोवेरा जेल

आधा चम्मच शहद

लेकर सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस फेस पैक को आप 20 मिनट के लिए लगाएं। आपकी त्वचा जहां से अधिक ऑइली है वहां ऑइल बैलंस होगा और जहां ड्राई है वहां मॉइश्चर बढ़ेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *