Feng Shui Coins । इतनी लाभकारी है ये चीनी मान्यता की अब भारत में हो गई प्रचलित

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। Feng Shui Tips ।  फेंगशुई के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर सिक्को को लाल धागे में बांधकर लटकाने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन सिक्कों को (Feng Shui Tips for coins) धन का स्रोत भी माना जाता है।

बता दें कि चीन के ये सिक्के बाहर से गोल और अंदर से वर्गाकार छेद के होता है। फेंगशुई (Feng Shui Tips) के अनुसार 3, 6 या 9 सिक्कों को लाल या पीले रंग के रिबन/धागे से बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटकाया जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता। साथ ही लोगों में शक्ति और सुरक्षा का एहसास भी बढ़ता है। घर की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए चीन के इस प्रतीक चिन्ह को लोग अपने घर में सजाना बेहद ही पसंद करते हैं। इसे लोग आपने कार्यालय (काम की जगह) में भी रखते हैं।

जानिए फेंगशुई सिक्कों का महत्व ( Importance of Feng Shui Coin)

फेंगशुई के अनुसार चीनी सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के प्रतीक होते हैं। इसीलिए इन सिक्कों को घर के प्रवेश द्वार पर लटकाया जाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। 

लोग इसे अपने कैरियर में सफलता प्राप्त करने के लिए भी सिक्के को त्रिकोण में बांधकर अपने पास रख लेते हैं। नौकरी में पदोन्नति और कारोबार में वृद्धि के लिए त्रिकोण में बंधे हुए इन सिक्कों को अपने कार्य स्थान पर रखने की भी सलाह दी जाती है। 

फेंगशुई के सिक्कों को लाल या पीले रिबन में बांधकर ही लटकाया जाता है यह रंग इसके लिए शुभ माने जाते हैं। कभी-कभी 10 सिक्कों का गुच्छा बना कर भी अपने कार्यक्षेत्र में बैठने वाली मेज की दराज में रखने की सलाह दी जाती है इसको बहुत ही लाभकारी बताया गया है। 

ऐसी भी मान्यता है कि फेंगशुई सिक्कों को लटकाने से घर का माहौल खुशनुमा रहता है और घर में कलह नहीं होती। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। सदस्यों में प्रेम का संचार बढ़ता है।

घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी इससे उत्तम रहता है। लोगों में आत्मविश्वास की कमी नहीं आती।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *