Yashwant Sinha ने इस विशेष कारण से किया प्रधानमंत्री मोदी को फोन

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्कOpposition Presidential candidate Yashwant Sinha। राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 18 जुलाई को होने वाले चुनावो के लिए समर्थन की मांगा की है। साथ ही सिन्हा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन किया और उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रतिबद्धता की याद भी दिलाई। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से मिले  सूत्रों ने कहा, “हमने अपना अभियान शुरू कर दिया है और चुनाव में उनका समर्थन लेने के लिए हम सभी तक पहुंचेंगे।”

एनसीपी ने यह भी बताया कि सिन्हा ने पीएम मोदी और श्री सिंह के कार्यालयों में फोन भी किया और उनकी उम्मीदवारी के समर्थन के लिए एक संदेश छोड़कर बात करने की इच्छा रखी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने अपने राजनीतिक गुरु और बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी संपर्क किया है।

बता दें कि सिन्हा सोमवार को शीर्ष विपक्षी नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र भरने करने वाले हैं।

सोरेन और देवगौड़ा भी मुर्मू के समर्थन में-

झारखंड मुक्ति मोर्चा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेकुलर) को राष्ट्रपति पद की NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में जाते हुए देखा गया है। मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। सिन्हा, जिनके शुक्रवार को अपने गृह राज्य झारखंड से राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू करने की उम्मीद थी, इसमें विलंब करने के लिए मजबूर नज़र आ रहे हैं। 

यशवंत सिन्हा ने सभी विपक्षी नेताओं से की अपील

बता दें कि सिन्हा ने उन सभी विपक्षी नेताओं को एक पत्र भी लिखा है जिन्होंने उन्हें 18 जुलाई को होने वाले चुनावों के लिए अपने नाम उम्मीदवार के रूप में चुना है।

 सिन्हा ने अपने पत्र में कहा है कि “मैं आपको और भारत के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि अगर मैं निर्वाचित होता हूं तो बिना किसी डर या पक्षपात के, भारतीय संविधान के मूल मूल्यों और मार्गदर्शक आदर्शों को ईमानदारी से बनाए रखूंगा।

आगे उन्होंने कहा है कि मैं आपसे और आपकी पार्टी के सांसदों और विधायकों से आपका समर्थन और मार्गदर्शन लेने के लिए मिलने की इच्छा भी करता हूं।” उन्होंने कहा कि वह सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अधिक से अधिक राज्यों का दौरा करके अपने अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *