सलमान को लेकर इस साउथ एक्टर ने बताई चौकानें वाली बात

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्क। साउथ के सुपर स्टार किच्चा सुदीप की फिल्म ‘विक्रांत रोना’ (Vikrant Rona) का ट्रेलर 23 जून को रिलीज हुआ था। बता दें कि इसका ट्रेलर मुंबई में ही रिलीज किया गया। इस फिल्म को जी स्टूडियो के साथ मिलकर सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी एसकेएफ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होनी है। फिल्म का ट्रेलर हिंदी में दिखाया जा चुका है। इसी दौरान सुदीप ने दबंग खान यानि सलमान खान की खूब तारीफ भी की है। तारीफ करते हुए उन्होंने सलमान के कई बड़े राज पर से पर्दा भी उठाया हैं। जिसको फैन्स काफी पसंद कर रहें हैं।

बता दें कि फिल्म ‘विक्रांत रोना’ सलमान खान ने प्रोड्यूस की है। सलमान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए किच्चा सुदीप ने कहा कि सलमान के साथ मेरा रिश्ता देने और लेने तक नहीं है। उन्होंने साफ किया कि सलमान और मेरी दोस्ती अच्छी है पर उन्होंने मेरी फिल्म को दोस्ती की वजह से नहीं बल्कि कंटेट के अच्छा होने के कारण प्रोड्यूस किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सलमान दोस्ती के लिए वह कैमियो कर सकते हैं और डांस कर सकते हैं। लेकिन वह एसकेएफ को लेकर काफी गंभीर रहते है। उनका प्रोडक्सन हाउस एसकेएफ उनके दिल के बहुत करीब है और अगर वह कंटेंट के बारे में आश्वस्त नहीं होते तो वह हमारी फिल्म से कभी नहीं जुड़ते। 

दबंग-3 में सलमान के साथ कर चुके हैं काम

किच्चा सुदीप, सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ में काम कर चुके है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान और किच्चा सुदीप के बीच अच्छी बॉडिंग भी हो गई थी। बताया जाता है कि किच्चा सुदीप ने ‘दबंग 3’ में काम करने के बदले सलमान से फीस नहीं ली थी, बाद में सलमान खान ने उन्हें एक मर्सिडीज कार गिफ्ट में दी थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा खत मिला था जिसमें सिद्धू मुसेवाला की तरह उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी है, और सलमान की किसी भी सार्वजनिक उपस्थिति पर रोक भी लगा दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *