Pope Francis ने दिया सेक्स को लेकर विवादित बयान, जानिए क्या बोले

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। वैसे तो ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस (Pope Francis) अपने बयानों के कारण हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। 85 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जो तेजी से वायरल हुआ और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अपने इस बार के बयान में पोप फ्रांसिस ने कहा है कि शादी से पहले सेक्स करने से इंकार करना सच्चे प्यार की निशानी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शुद्धता, पवित्र ही प्रेम करना सिखाती है।

पोप फ्रांसिस ने शादी से पहले सेक्स करने से परहेज करने के कदम को एक बेहतर कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि शादी तक सेक्स करने से इंकार करना इस पवित्र रिश्ते को सुरक्षित रखने का तरीका होता है। पोप फ्रांसिस ने यह भी कहा कि आजकल के रिश्ते सेक्स तनाव या दवाब के कारण जल्दी टूट जाते हैं।

खास बात यह है कि पोप फ्रांसिस ने सेक्स को लेकर अपनी यह टिप्पणी तब जारी की जब वह पश्चिम देशों में जनसांख्यिकी बदलाव की समस्या के हल के रूप में लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील कर मुद्दे को संबोधित कर रहे थे। 

पोप ने लोगों से आग्रह किया था कि वे बच्चे पैदा करने से न डरें। बच्चे होना हमेशा एक जोखिम होता है लेकिन बच्चा न होना उससे भी बड़ा जोखिम का काम है।

डेली मेल की रिपोर्ट की माने तो 97 पेज की नई वैटिकन गाइड में पोप ने खुशहाल संबंधों के कई नियम बताए। 97 पन्नों के वैटिकन गाइड डॉक्यूमेंट में इंटरनेट के अधिक इस्तेमाल की भी आलोचना की गई है। 

बता दें कि पोप के बयानों पर लोगों ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी है। कोई इसे रिश्तों में सेक्स के महत्व तो कम करने वाली टिप्पड़ी बता रहा है तो बहुत सारे लोगों को पोप का बयान पसंद आया तो और वो इसका समर्थन कर रहे है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *