जयपुर में होगा RSS का बड़ा सर्वे, जानिए क्या करेंगे?

admin
By admin
3 Min Read

RSS News जयपुर । प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दोनों पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्यसभा चुनाव के बाद अब RSS फिल्ड में एक्टिव हो गई है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले RSS एक बड़े सर्वे की तैयारी कर रहा है। पदाधिकारियों की माने तो चुनावी साल में संघ की ओर से जनता का फीडबैक जुटाकर BJP नेतृत्व से परामर्श किया जाता है।

लेकिन, इस बार राजस्थान में यह सर्वे और पॉलिटिकल फीडबैक जुटाने का काम जल्द शुरु किया जा रहा है। जुलाई से ही संघ और उससे जुड़े संगठनों के जरिए इस काम की शुरुआत हो जाएगी। राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सर संघचालक मोहन भागवत 2 जुलाई को राजस्थान आएंगे। वे करीब सात दिन तक प्रदेश में कैंप करेंगे। इस दौरान झुंझुनूं, चूरू, जयपुर समेत कई जिलों में प्रवास का भी कार्यक्रम भी बन रहा है। बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष और संघ बैक ग्राउंड के कई सीनियर बीजेपी नेता भी इस दौरान भागवत से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी।

क्षेत्र और प्रांत से लेकर गांव और शाखा लेवल तक होगा सर्वे

बताया जा रहा है कि यह सर्वे ग्राउंड लेवल तक होगा। RSS क्षेत्र, प्रांत, विभाग, जिला, तहसील, नगर, खण्ड, मण्डल, गांव और शाखा लेवल पर बड़ा सर्वे कर जनता से पॉलिटिकल फीडबैक जुटाएगा। इसे लेकर चित्तौड़गढ़, जोधपुर और जयपुर प्रांतों में सक्रियता बढ़ गई है।

नगर कार्यवाह, मुख्य शिक्षक, घटनायक, स्वयंसेवक अपने-अपने स्तर पर लोगों की नब्ज टटोलेंगे। शाखाओं के जरिए आने वाली जानकारी के साथ ही संघ से जुड़े करीब 200 संघटनों का भी फीडबैक लिया जाएगा।

अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक

RSS की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक 7 से 9 जुलाई तक झुंझुनूं में होने जा रही है। इस बैठक में देशभर के सभी प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक हिस्सा लेने राजस्थान आएंगे। सर संघचालक डॉ मोहन भागवत, सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत सभी सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल, डॉ मनमोहन वैद्य, सीआर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त और सभी कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख, अखिल भारतीय कार्यकारिणी के प्रचारक सदस्य और अलग अलग क्षेत्रों के अखिल भारतीय स्तर के संगठन मंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *