‘अग्निवीर’ की नौकरी का निकला नॉटिफिकेशन, 8 वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

admin
By admin
2 Min Read

नई दिल्ली :  Agniveer Recruitment 2022 – सेना में ‘अग्निपथ’ भर्ती नीति को लेकर चल रहे विवाद और विरोध के बीच भारतीय सेना नए नियमों के तहत भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। नोटिफिकेशन के मुताबिक सेना में भर्ती रैलियों के लिए रजिस्ट्रेशन अगले महीने जुलाई से शुरू हो रहे हैं। इच्छुक आवेदकों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Agniveer Recruitment 2022: 6 कैटगरी के पद

नोटिफिकेशन के मुताबिक सेना ने अग्निवीरों के लिए छह कैटगरी में वैकेंसी निकाली है. इन्हीं कैटगरी और पदों पर अग्निवीरों की भर्तियां होंगी.
अग्निवीर जनरल ड्यूटी
अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/एम्‍यूनेशन)
अग्निवीर क्‍लर्क/ स्‍टोरकीपर टेक्निकल
अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास
अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास

अग्निवीर भर्ती 2022: पद, योग्यता और आयु

अग्निवीर जनरल ड्यूटी के पद के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास रखी गई है. उसके लिए 10वीं में कम से कम 45 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा, साथ ही सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होना जरूरी है. इस पद के लिए आवेदकों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर विमानन और गोला बारूद परीक्षक पदों के लिए, आवेदकों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में 50% अंकों के साथ 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इस पद के लिए भी आवेदकों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष निर्धारित की गई है।
अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल के पदों के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदकों को किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए लेकिन अंग्रेजी और गणित में 50% अंकों की आवश्यकता है। इस पद के लिए भी आवेदकों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। अग्निवीर ट्रेड्समैन के दो प्रकार के पदों के लिए 10वीं और 8वीं पास (दोनों प्रकार) के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। सभी विषयों में उनके 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इन पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा 17.5 वर्ष से 23 वर्ष है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *