इस रिजाइन को देख बॉस तो क्या दुनिया रह गई भौंचक्की

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। वैसे तो इंटरनेट पर कई बार अजीबो-गरीब ऐप्लिकेशन और लेटर वायरल होते रहते हैं जिन्हें पढ़कर आप पूरा मजा भी लेते होंगे। कभी हैरान करने वाली छुट्टी की एप्लीकेशन तो कभी अजीब लवलेटर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं।

पर क्या कभी आपने अरीब से रिजाइन लेटर के बारे में सुना हैंम इस समय सोशल मीडिया पर एक रेजिग्नेशन लेटर वाइरल हो रहा है।

इस रेजिग्नेशन लेटर में पढ़ने के लिए बहुत कुछ नहीं है लेकिन लोगों को इसे देख कर काफी मजा आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस त्याग पत्र (जॉब छोड़ते समय बॉस को देने वाला लेटर) को पढ़कर लोग खूब मज़े ले रहे हैं।

वैसे तो इस लेटर में काफी डिस्क्रिप्शन और डिटेल्स देनी होती हैं पर इस शख्स ने तीन शब्दों में ही इस लेटर को एंड कर दिया और बॉस को अपना इस्तीफा भी थमा दिया।

अक्सर लोग जब इस्तीफा देते हैं तो अपने अंदाज में इसका मैटर तैयार करते हैं, बॉस और कंपनी को धन्यवाद बोलकर लोग अपने आगे के फ्यूचर की बात करते हुए अपनी परेशानियों या जॉब छोड़ने के कारण को व्यक्त करते हैं। इसमें इम्प्लॉई अपना अनुभव भी शेयर करते हैं। पर इस वायरल लेटर में तो कमाल का कंटेंट है। क्योंकि इस लेटर में केवल डियर सर के बाद ‘बाय-बाय सर’ ही लिखा हुआ है। 

बता दें ट्विटर पर कावेरी नाम की यूजर ने इस लेटर की तस्वीर को शेयर किया है।

इस रेजिग्नेशन लेटर को पढ़कर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। साथ ही इसके कमेंट बॉक्स में लाफिंग इमोजी भरे पड़े हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *