Trailer आते ही क्यों उठी Boycott Brahmastra की मांग

0
14

डेस्क। अयान मुखर्जी की महान कृति ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर आज रिलीज हो गया और यह प्रशंसकों को बहुत उत्साहित भी कर रहा है। इस फ़िल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ही अकेले नहीं हैं जिनके बारे में हर कोई बात कर रहा है।  अमिताभ बच्चन या नागार्जुन या मौनी रॉय भी नहीं।  ट्विटर फैन थ्योरी और फिल्म में एक सुपरस्टार की मौजूदगी को लेकर व्यस्त है। ट्रेलर आने के कुछ समय बाद से ही इसको बायकाट करने की मांग भी उठ रही है। फ़िल्म को लेकर सवाल में स्टार शाहरुख खान हैं।  अभी तक, न तो शाहरुख और न ही निर्माताओं ने इस बारे में कुछ भी साफ किया है। लेकिन ट्विटर पर लोगों को यकीन है कि उन्होंने शाहरुख को ट्रेलर में दो बार देखा है। 

खैर, अगर यह सच है, तो यह आश्चर्यजनक होगा।  तब तक हमें फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा या तो किसी ओफ्फिशल सूत्र के कुछ बताने का। पर इस कड़ी में ट्विटर पर फ़िल्म को बॉयकॉट करने की मांग जोर पकड़ रही है। इसके मुख्यता दो कारण बताए जा रहें हैं।

 

आइये जानते हैं क्यों उठ रही फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग

पहले तो लोग ट्रेलर में रणवीर कपूर के एक एक्शन को पॉइंट आउट कर रहे हैं जिसमें वो मंदिर के अंदर जूते पहन के स्टंट करते हुए एंटर करते हैं। दूसरा फ़िल्म में शाहरुख खान की मौजूदगी(अभी स्पष्ट नहीं)  भी लोगों का फ़िल्म पर गुस्सा बरसा रही हैं।

 

 

 

यहां देखिए फ़िल्म का पूरा ट्रेलर

https://www.instagram.com/reel/Ce3G_JWJINf/?igshid=YmMyMTA2M2Y=