UNESCO को मिला मकबरा खूनी रंग से हिब्रू में लिखी है चेतावनी, पढ़ने वालों के उड़ गए होश

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्क। यूनेस्को (UNESCO) द्वारा संरक्षित विश्व धरोहरों को देखने के लिए लाखों सैलानी जाते हैं। अक्सर ये जगहें लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन में शामिल होती हैं। साथ ही हर रोज कुछ न कुछ ऐसा मिल ही जाता है जिसपर पुरातत्व वालो की नज़र पड़ ही जाती है। इसी कड़ी में अब इजराइल (Israel) स्थित एक विश्व धरोहर में एक रहस्मयी प्राचीन मकबरा (Tomb) मिलने की खबर सामने आई है। साथ ही बताया जा रहा है की इस मकबरे में बनी कब्र के ऊपर लाल रंग से एक खतरनाक चेतावनी भी लिखी हुई है।

इस मकबरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल होने के बाद से ही यह तस्वीरें अब काफी चर्चा में हैं। लोग इस मकबरे को लेकर कई तरह के सवाल-जवाब देते नज़र आ रहें हैं। बता दें कि हाल के दिनों में ही पुरातत्वविदों को यह मकबरा इजराइल के गलील में यहूदी बेत शीअरीम कब्रिस्तान के अंदर खोजी गई एक रहस्यमय गुफा में मिला। जानकारी के अनुसार यह 65 वर्षों में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल (UNESCO) पर खोजा गया पहला मकबरा होगा। 

इस मकबरे के बीच जो कब्र बानी हुए है। उस पर इस कब्र को खोलने वाले के लिए लाल रंग से एक चेतावनी लिखी हुई है।  टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार कब्र मार्कर (Grave Marker) पर हिब्रू भाषा में लिखा है कि, ‘जैकब (इकोबोस) ने कसम खाई है कि जो कोई भी इस कब्र को खोलेगा वह शापित हो जाएगा।’

इजराइल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस कब्र मार्कर (Grave Marker) की तस्वीर को शेयर भी  किया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘चीजें जो आपको नहीं खोलनी चाहिए: – पैंडोरा बॉक्स – घर के अंदर एक छतरी – प्राचीन कब्रें।। 

जानकारी के अनुसार यह 1,800 साल पुरानी कब्र मार्कर जैकब द कन्वर्ट नाम के एक यहूदी व्यक्ति का है, जिसको हाल ही में गलील में खोजा गया था. मार्कर में एक शिलालेख शामिल था जो लोगों को कब्र खोलने पर चेतावनी देता था।’

हाइफा विश्वविद्यालय (University of Haifa) और इजराइल एंटीक्विटीज अथॉरिटी (Israel Antiquities Authority) ने इसकी पुष्टि भी की है। वहीं एक अधिकारी ने कहा है कि शिलालेख रोमन (Roman) काल के अंतिम दौरा या शुरुआती बाइजेंटाइन काल (Byzantine Period) का होने की आंशका है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *