जीजा ने साली के साथ नाचने की जिद दिखाई साली ने जीजा को जेल की हवा खिलाई

admin
By admin
2 Min Read

Viral:- आजकल शादी विवाह का सीजन चल रहा है जिंसमे धूम धड़ाके के साथ नाच गाना होता है वही अगर हम बात जीजा साली की करे तो उनके बीच छोटा मोटा मजाक चलता रहता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी घटना के बारे में जहाँ एक साली ने अपने जीजी के लिए पुलिस बुला ली और पुलिस जीजा को उठाकर थाने ले गई। 

असल मे खबर उत्तरप्रदेश के जिला हमीरपुर के कुरारा कस्बे की है जहाँ शराब के नशे में।धुत जीजा अपनी साली को बार बार नाचने के लिए बुला रहा था और उसकी इन हरकतों से गुस्साई साली ने पुलिस को फोन करके बुला लिया और पुलिस उसे थाने उठा ले गई और पूरी रात उसे जेल में बन्द रखा। हालाकि बाद में परिजनों ने पहुंच कर आपसी समझौते के बाद उसे जेल से छुड़वाया। 
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि घटना 10 जून को बांदा में हुई थी जीजा के छोटे भाई की शादी थी जिंसमे उसकी साली आई हुई थी लेकिन जब जीजा ने अपनी मर्यादाओं को लांघते हुए उसे डांस के लिए बोला और उसके मना करने पर उसे जबरन डांस के लिए खींचा तो उसने जीजा को जेल की हवा खिला दी। हालाकि मामले में समझौता हुआ है लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ 151 के तहत चालान कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *