राहुल के घर के बाहर लगे आई एम नॉट सावरकर के पोस्टर

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति:- आज नेशनल हेराल्ड केश में राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेशी है। लेकिन अब इससे पहले राहुल के घर के बार और ईडी के ऑफिस के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। लेकिन उनकी पेशी से पूर्व राहुल के घर के बाहर एक पोस्टर लगा है जिसमे लिखा है सत्य झुकेगा नहीं। इस टैग के साथ इस पोस्टर में राहुल गांधी की एक फोटो भी लगी हुई है। 

जानकारी के लिए बता दें इस पोस्टर के अलावा उनके घर के बाहर कई अन्य पोस्टर भी लगे हैं। जिंसमे लिखा है कि राहुल गांधी झुकेगा नहीं। आई एम नॉट सावरकर, राहुल जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है। बता दें इन पोस्टर के लगने से पहले राहुल गांधी की पेशी के संदर्भ में कई कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसको पुलिस ने शांत करवाया और इस प्रदर्शन के दौरान कई लोगो को हिरासत में लिया है। 

 

जानकारी के लिए बता दें कल भाजपा और कांग्रेस आमने सामने थी। कांग्रेस ने भाजपा पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया था और कहा था कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख पीछे नहीं हटेंगे वह संघर्ष करेंगे क्योंकि सत्य उनके साथ है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी को आज हेराल्ड मामले में ईडी के सामने पेश होना है।।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *