मनोरंजन:- लम्बे समय से सोशल मीडिया से दूर रही अनुष्का शर्मा ने आज अचानक से अपने बिकिनी लुक से सभी को दंग कर दिया है। अनुष्का के इस लुक को देखकर उनके फैन्स के चेहरे खिल गए हैं और वह उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अनुष्का की यह तस्वीरें मोनोकिनी में है जो हंगामा मचाए हुए हैं और लोग अनुष्का के इस लुक पर फिदा हो गए हैं।
बता दें अनुष्का इन तस्वीरों में समंदर किनारे चिल करती दिख रही है इन फोटोज में अनुष्का ने ऑरेंज रंग की डिजाइनर मोनोकिनी पहन रखी है। अपने इस लुक को अधिक स्टाइलिश बनाने के लिए अनुष्का ने सिर पर हैट पहन रखा है। अपनी इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा है कि अपनी तस्वीर खुद निकालने का परिणाम।
[object Promise]
सूत्रों का कहना है कि अनुष्का शर्मा अब पुनः सिनेमा की दुनिया मे वापसी करने वाली है और उन्हें उनके पति का समर्थन भी प्राप्त है। जल्द ही अनुष्का शर्मा अब किसी नई फिल्म में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर कर अपने फैंस को झटका देते दिख सकती है।
[object Promise]
जानकारी के लिए बता दें अनुष्का की इस फोटो को 2 करोड़ से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वैसे निजी जीवन के साथ अनुष्का की चर्चा उनकी आगामी फिल्म को लेकर भी काफी हो रही है। चकदा एक्सप्रेस में वह महिला भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की भूमिका में दिखाई देंगी। इससे पहले अनुष्का की जीरो रिलीज हुई थी।
