आयुष्मान खुराना ने क्यों ठुकरा दिया था एकता कपूर का बड़ा ऑफर, इंटरव्यू में हुआ खुलासा

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्क। आरजे से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले मल्टीटैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फ़िल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले, और फिर एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्म देने वाले आयुष्मान आज अपने बेहतरीन अभिनय के लिए काफी पॉपुलर है। आयुष्मान खुराना ने हाल फिलहाल में ही खुलासा किया है कि उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म टीवी शो के एक मशहूर सीरियल के लिए ऑडिशन दिया था। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी” इस सीरियल का नाम है।

बता दें कि इस टीवी शो ने उस समय टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़े थे। वैसे आयुष्मान इस इस शो का हिस्सा नहीं बन पाए सके। इसके पीछे की वजह उन्होंने बताई कि किस कारण के चलते वो इस शो में नज़र नही आ सके थे। 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि क्या कभी उन्होंने टीवी शो के लिए ऑडिशन दिया था, इस सवाल के जवाब में आयुष्मान खुराना ने कहा हां, मैंने एक टीवी शो के लिए ऑडिशन दिया था। यह बालाजी का एक शो था। वो कहते हैं मुझे नाम तो याद नहीं है। पर शायद यह कसौटी जिंदगी की या क्योंकी सास भी कभी बहू थी नाम से था। वो यह भी कहते हैं कि मेरे मना करने के बाद पुलकित सम्राट ने आखिरकार वह भूमिका निभाई थी। जब मैंने शो के लिए ऑडिशन दिया तब मैं एक आरजे के रूप में काम करता था। तो मैंने अपने कास्टिंग डायरेक्टर से कहा ‘भाई, मैं जा रहा हूं’। और मैं वह टीवी शो नहीं कर सका।”

वैसे आयुष्मान ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्मों की सौगात दी है साथ ही उन्होंने अपनी फिल्मों से कई संवेदनशील मुद्दों को भी कई बार पटल पर रखने की कोशिश की है। इसके अलावा उन्होंने दर्शकों के बीच सोशल कॉमेडी फिल्मों का भी शानदार जायका पेश किया। अब चाहे वो ‘शुभ मंगल सावधान’ हो या फिर ‘बधाई हो’; ये आयुष्मान की वो फिल्में रहीं हैं जिन्होंने उन्हें लीक से हटकर नई पहचान दिलाई। 

उनकी 2017 में आई फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ भी हिट साबित हुई थी। इसके साथ ही ‘आर्टिकल 15’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘बाला’ जैसी फिल्मों को भी विशेष रूप से प्रसंद किया जाता है। 

जानकारी के मुताबिक अब वो जल्दी ही फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में नजर आएंगे। जिसमे उनके साथ रकुल प्रीत लीड रोल में होंगी। फिल्म में शेफाली शाह भी अहम भूमिका निभाते देखेंगे। इसी के साथ आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल-2 के लिए फिर से एकता कपूर के साथ हाथ मिलाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *