पश्चिम बंगाल हिंसा:- पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार की हुई गिरफ्तारी

admin
By admin
2 Min Read

Breakingnews:- पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन्हें पुलिस ने हावड़ा से हिंसा स्थल पर जाने के दौरान हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हुबली ब्रिज से उन्हें गिरफ्तार किया हावड़ा में पहले ही धारा 144 लागू थी उसी दौरान यह घर से निकलकर घटना स्थल पर जा रहे थे। 

मजूमदार की गिरफ्तारी पर अब पश्चिम बंगाल में जुबानी जंग छिड़ गई है भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा है की भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को किस बजह से सुबह से घर मे नजरबंद किया गया है। ममता बनर्जी यह क्या कर रही है। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की धज्जियां उठी हुई है। सेना और अर्धसैनिक बलों को यहां तैनात नहीं किया जाना चाहिए। 
जानकारी के लिए बता आज दूसरा दिन है जब भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विरोध में यहाँ प्रदर्शन हुआ है। कल से जारी प्रदर्शन में प्रदर्शन करियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और आगजनी को हवा दी। पुलिस ने हिंसा रोकने के लिए गैस के गोले छोड़े और रेलवे स्टेशनों पर प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए धारा 144 लागू की है। पश्चिम बंगाल में एहतियात के तौर पर 15 जून तक धारा 144 लागू रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *