नुपुर शर्मा:- इस समय पूरे भारत मे नुपुर शर्मा का विरोध जारी है। अलग अलग जिलों में कल नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर मुस्लिम समाज ने हुड़दंग किया और दंगे भड़काए। कई जगह तो मामला सिर्फ विरोध तक सीमति रहा लेकिन कई जगहों पर जमकर पथराव हुआ व आगजनी की घटना सामने आई। मुस्लिम सामाज पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध कर रहा है और उनकी गिरफ्तारी की माग उठा रहा है।
इस विरोध के चलते कल जुमे की नमाज के बाद भारत के अलग अलग जिलों में मुस्लिम समाज का तांडव देंखने को मिला और उन्होंने नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए दंगे भड़का दिए। दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने जमकर नुपुर शर्मा का विरोध किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई। वही इसी संदर्भ में झारखंड में हुई हिंसा में दो लोगो की मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि जिन दो लोगो की मौत हुई है वह प्रदर्शकारियों में शामिल थे उनकी मौत गोली लगने से हुई है। हिंसा के दौरान झारखंड में जमकर पथराव हुआ और आगजनी की घटना सामने आई। प्रदर्शकारियों से बचाव हेतु जब पुलिस कर्मियों ने गोली चलाई तो इन दो युवकों की मौत हो गई।
वही कल पश्चिम बंगाल में सड़कों से लेकर रेल की पटरी तक नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर जमकर विरोध हुआ। राज्य सरकार ने मामले पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाए और पश्चिम बंगाल में इंटरनेट सेवा रद्द कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सोमवार सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बन्द रहेगी। इन राज्यों के अलावा कल उत्तरप्रदेश के जिला प्रयागराज, सहारनपुर, में काफी हिंसा हुई और सैकड़ों प्रदर्शकारी सड़क पर उतर आए। इस हिंसा के बाद यूपी पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है और लखनऊ और कानपुर में सख्ती बढ़ा दी है। वही रांची में भड़की हिंसा को रोकने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
कल उत्तरप्रदेश , तेलंगाना, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, रांची, में नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी के संदर्भ में प्रदर्शनकारियों ने जुमे की नमाज के बाद जमकर हंगामा काटा है। इस समय पूरे देश मे नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग उठी है और मुस्लिम समाज पैगम्बर मोहम्मद पर दिए विवादित बयान को लेकर उनकी जमकर आलोचना कर रहा है
