तिलक चढ़ाकर लौट रहे परिजनों की गाड़ी गिरी तालाब में , 8 लोगो की मौत

0
15

बिहार:- आज कल आय दिन सड़क हादसे की घटना हिला कर रखा देती है वही अब खबर बिहार से है जहाँ पुड़िया में एक गाड़ी तालाब में गिर गई और मौके पर 8 लोगो की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पुड़िया जिले के कंजिया गाँव मे हुआ है। कंजिया गांव में देर रात एक गाड़ी तालाब में गिर गई और मौके पर 8 लोगो की जान चली गई। अभी तक तालाब से 8 सभी शव बरामद किए गए हैं।

 

सूत्रों का कहना है कि गाड़ी से लोग ताराबाड़ी से आ रहे थे और उन्हें किशनगंज जाना था। इस हादसे में महज 2 लोगो की जान बची है बाकी जो 8 शव पुलिस ने बरामद किए हैं उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह सभी बेटी का तिलक चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब यह लोग देर रात बिटिया का तिलक चढ़ाकर अपने घर वापसी कर रहे थे।