Mob Lynching: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझकर पीटता रहा, मौत के बाद वायरल वीडियो से खुला राज !

admin
By admin
3 Min Read

रतलाम जिले का रहने वाला एक परिवार 15 मई को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित किले में भेरूजी पूजने गया था. इसी बीच दूसरे दिन परिजनों को बिना बताए भंवरलाल जैन गायब हो गए. बुजुर्ग  सरसी निवासी भंवरलाल जैन जिनकी उम्र 65 हैं. जो मानसिक रूप से कमजोर थे. काफी खोजबीन के बाद नहीं मिले तो परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत चित्तौडगढ़ के ही थाने में दर्ज करवाई।

इधर, बीते गुरुवार को मनासा (नीमच) में रामपुरा रोड स्थित मारुति शोरूम के पास एक बुजुर्ग की लाश मिली और पहचान 65 साल के भंवरलाल जैन के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक को फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।सूचना मिलते ही मृतक के परिवार मनासा आया और पोस्टमार्टम के बाद परिजन भंवरलाल के शव को अपने गांव ले गया, जहां विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

इस मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब मृतक बुजुर्ग के भाई राकेश जैन के मोबाइल में एक वीडियो आया। दरअसल, इस सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक शख्स उनके भाई भंवरलाल जैन को चांटे मारते हुए नजर आया।

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति बुजुर्ग से पूछते नजर आ रहा है,  ‘‘क्या तेरा नाम मोहम्मद है? जावरा (रतलाम) से आया है? चल तेरा आधार कार्ड बता…;; वहीं, मार खाने वाला बुजुर्ग दयनीय हालत में कहते हुए नजर आ रहा है कि 200 रुपये ले लो…!

यह वीडियो सामने आने के पहले ही बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जिसकी पहचान भंवरलाल जैन से हुई है।  जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मृतक का भाई और गांव के लोग बड़ी संख्या में मनासा थाने में पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

अब वीडियो को देखने के बाद परिजनों ने पुलिस में मारपीट से मौत होने की बात कहते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मनासा पुलिस ने मारपीट करने वाले की आरोपी की पहचान कर ली है। मारपीट करने वाला आरोपी दिनेश कुशवाह है, जो मनासा का ही रहने वाला है।

जो भाजपा का पूर्व पार्षद पति बताया जा रहा है. पुलिस ने पूरे मामले में 302 आईपीसी के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *