देश का सबसे अमीर राज्य बना ये

admin
By admin
4 Min Read

डेस्क। भारत (India) के अलग-अलग राज्य अपनी किसी न किसी विशेषता के कारण देश ही नहीं दुनिया में भी प्रसिद्ध हैं। इन्ही में अगर बात करें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की तो, केंद्र की राजनीति का रास्ता भी यही से होकर गुजरता है।

यूपी को जीडीपी (GDP) के पैदानो पर आंका जाए तो यह देश में तीसरे स्थान पर है। देश के कुल 28 राज्य हैं। और देश के विकास में कौन कितना योगदान देता है? यह जानने से पहले जान लीजिए कि अमीर राज्यों की सूची उसकी अर्थव्यवस्था और प्रत्येक व्यक्ति की इनकम, बिजनेस, प्रॉपर्टी को शामिल किया जाता है।

कौन है देश में सबसे अमीर-

महाराष्ट्र

भारत में 2022 के सबसे अमीर राज्यों की सूची में सबसे पहला नाम महाराष्ट्र का आता है। महाराष्ट्र लंबे समय से इस पायदान पर है। प्रदेश की कुल GDP 32.24 लाख करोड़ रुपये हैं। साथ ही बता दें कि महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति कुल आय 1,660 डॉलर की है। बता दें कि सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई है और मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी के नाम से भी बुलाया जाता है। यहां पर फिल्म इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री समेत अन्य क्षेत्रों के बड़े-बड़े उद्योग हैं।

तमिलनाडु

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु 19.43 लाख करोड़ रुपये की GDP वाला दूसरा सबसे अमीर राज्य बन चुका है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। चेन्नई को देश IT सेक्टर के केंद्र बिंदुओं में से एक माना जाता है। तमिलनाडु का अर्थव्यवस्था में चेन्नई शहर की ऑटोमोबाइल भी बड़ा योगदान देती है। तमिलनाडु द्रविड़ शैली के हिन्दू मंदिरों के लिए पूरी विश्व विख्यात है। तमिलनाडु की 50 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी शहरों में निवास करती है।

यूपी

अब बारी आती है राजनीतिक राजधानी की। यूपी की GDP 17.05 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यूपी की राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या भी अन्य राज्यों के मुकाबले में सबसे अधिक है। देश में अनाज के उत्पादन के लिए करीब 18.9% योगदान उत्तर प्रदेश देता है।

कर्नाटक

इसके बाद बारी आती है कर्नाटक राज्य की। यह देश का चौथा सबसे अमीर राज्य है। इसको भी आईटी हब की सूची में शामिल किया गया है। कर्नाटक को सिलिकॉन उत्पादन के लिए भी पहचाना जाता है। बता दें कि कर्नाटक की GDP 16.65 लाख करोड़ रुपए है। यह राज्य अपनी अलग संस्कृति और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।

गुजरात

देश का पांचवां सबसे अमीर राज्य है गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से ही बिलोंग करते हैं। इसकी राजधानी गांधीनगर है। इस राज्य को पूरी दुनिया में हीरे और रत्नो के व्यापार के लिए जाना जाता है। वर्तमान में गुजरात की कुल GDP 16.49 लाख करोड़ रुपए है। इस राज्य के विकास का प्रमुख स्रोत उद्योग और कृषि माना जाता है।

पश्चिम बंगाल 15.11 लाख करोड़ रुपये की GDP के साथ छठवें स्थान पर है। इसके बाद तेलंगाना 9.78 लाख करोड़ रुपये की GDP के साथ सातवें स्थान पर पहुंच चुका है। 

आंध्र प्रदेश 9.71 लाख करोड़, राजस्थान 9.58 लाख करोड़ और मध्य प्रदेश 9.17 लाख करोड़ की GDP के साथ क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *