PM Modi In Rajasthan जयपुर । पीएम नरेंद्र मोदी आज जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि जब हम बीजेपी के स्वरूप और विस्तार को देखते हैं, तो गर्व होता है, लेकिन मैं इसके निर्माण में अपना जीवन लगाने वाले लोगों को नमन करता हूं। हमने वंशवाद और परिवारवाद की कीचड़ में कमल खिलाया।
पीएम ने कहा कि आज गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने आसपास के लोगों को योजनाओं का लाभ मिलता देख रहा है। आज वह बड़े विश्वास के साथ कहते हैं कि एक दिन मुझे भी इस योजना का लाभ मिलेगा। पीएम ने कहा कि हमें कभी भी शार्ट-कट नहीं लेना चाहिए। हमारे पास देश के हित से जुड़े जो भी बुनियादी विषय हैं, जो मूल-मुद्दे हैं। उन्हें आगे बढ़ना है। हमें गरीबों के कल्याण के लिए, गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम करना है। हमें चैन से बैठने का अधिकार नहीं है।
वंशवाद और परिवारवाद के कीचड़ में कमल खिलाया
पीएम ने कहा कि अगर मुझे भी आपके बीच आने का मौका मिलता तो मुझे प्रेरणा मिलती। जब राजस्थान में बीजेपी की बात आती है तो मुझे गर्व होता है, कि मुझे कई वरिष्ठ लोगों की उंगलियां पकड़कर चलने का मौका मिला। मुझे इस पर गर्व है। मैं कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि अगर आपको आलस आता है तो अपने मोबाइल में कमल के फूल को देखिए। आपको ऊर्जा मिलेगी।
मोदी ने कहा- दुनिया आज भारत को बड़ी उम्मीदों से देख रही है। इसी तरह देश की जनता भी बीजेपी को बड़ी उम्मीद और भरोसे की नजर से देख रही है। देश की जनता की आकांक्षा हमारी जिम्मेदारी बढ़ाती है। देश अपने लिए अगले 25 साल का टारगेट सेट कर रहा है, बीजेपी को भी आने वाले सालों के लिए टारगेट सेट करना चाहिए. देश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। देश के सामने चुनौतियों को जनता के साथ मिलकर हराना है। वंशवाद और परिवारवाद के कीचड़ में कमल खिलाना है।
मोदी का विधानसभा चुनाव पर फोकस
जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के महासचिव बीएल संतोष, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन प्रभारी, प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी शामिल होंगे। ग्रेट ब्रेनस्टॉर्मिंग राउंड सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा जिसमें कुल 4 सेशन होंगे। इन सत्रों में पार्टी के आने वाले दिनों में शुरू होने वाले संगठनात्मक अभियान और कार्यक्रमों पर चर्चा होगी, साथ ही उन राज्यों पर भी फोकस होगा जहां विधानसभा चुनाव होने हैं।
