क्या यूपी की तरह गुजरात भी साधेंगे प्रधानमंत्री मोदी?

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। यूपी विधानसभा में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपना पूरा जोर लगा दिया था। गृहमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री सब यूपी चुनावो को साधने की कोशिश में थे। पीएम मोदी ने खुद भाजपा के चुनाव प्रचार का बड़ी करीबी से नेतृत्व किया था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से लेकर अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी का शिलान्यास, ऐसे कई आयोजनों में उन्होंने शिरकत की थी।

जानकारी के मुताबित कुछ ऐसा ही पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात में भी करते नजर आएंगे। इस साल के अंत में गुजरात में भी विधानसभा का चुनाव होने वाला हैं। इसी कड़ी में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के चुनावी दौरे तेज होती दिखाई दे रहें हैं।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 18 अप्रैल को प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इससे पहले मार्च में भी वह वहां गए थे। इसी के साथ ही अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि भाजपा अपना प्रचार पूरा भी कर लेगी और सभी विपक्षी सोते रहेंगे।

इस दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी आदिवासी बहुल जिलों का दौरा करने वाले हैं। इसके अलावा वो बनासकांठा जाएंगे, जो खेती और दूध के उत्पादन में अग्रणी क्षेत्र है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *